पटना
औरंगाबाद में संपत्ति के विवाद में एक युवती ने नौ माह के मासूम का पहले गला दबाया फिर उसकी लाश को शौचालय की टंकी में फेंक दिया। इस मासूम का कसूर बस इतना था कि दादा ने संपत्ति मासूम बच्चे के नाम कर दी थी। दिल दहला देने वाली यह घटना माली थाना क्षेत्र के चरण गांव की है, जहां दो भाइयों के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात दोनों भाइयों के बीच इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान मासूम की ममेरी बहन ने उसकी मां की गोद से छीनकर गला दबा दिया। इतना ही नहीं उसके शव को शौचालय की टंकी में फेंक दिया। संपत्ति विवाद में ऐसी अनोखी वारदात का खुलासा होते ही गांव में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह घटनास्थल पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। इस मामले में आरोपी युवती रानी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Post a comment