मुंबई
कक्षा 9वीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर भिवंडी लाने वाले दो आरोपी युवकों की तलाश में नागपुर पुलिस भिवंडी में डेरा डाले हुए है। लड़की के घर वालों ने किशोरी को बहला-फुसला कर अगवा कर मुंबई के भिवंडी ले जाने का आरोप दो पड़ोसियों पर लगाया है। आरोपियों के खिलाफ शांति नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार भिवंडी के रहने वाले आसिफ अंसारी और मस्तान दो वर्ष से नागपुर में ही रिश्तेदार के घर में रह कर प्लंबिंग (नल फिटिंग) का काम करते थे। इनमें से एक युवक का किशोरी से प्रेम संबंध हो गया था। किशोरी की बहन आरोपियों के घर के सामने रहती है, इस कारण उसका अपनी बहन के घर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान किशोरी से दोनों युवकों की जान-पहचान हो गई। सोमवार दोपहर सवा दो बजे किशोरी कोई सामान खरीदने दुकान गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। बाद में पता चला कि आरिफ और मस्तान उसे अगवा कर कार से मुंबई के पास भिवंडी ले गए हैं।
Post a comment