हर कोई चाहता है कि उसके बाल और स्किन हेल्दी हो। इसके लिए लोग न जाने कितनी चीजों का सहारा लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं आपके घर में ही मौजूद एक चीज आपकी स्किन से लेकर बालों के लिए वरदान का काम करती है। हम बात कर रहे हैं नारियल तेल की। यह आपको हर घर में आसानी से मिल जाएगा।
नारियल तेल न सिर्फ हमारे बालों के लिए फायदेमंद है,यह हमारे त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। नहाने के बाद अगर हम रोज अपने चेहरे पर नारियल तेल लगाने से त्वचा की चमक बनी रहती है। इसे लगाने से हमारा स्किन हेल्दी रहता है। हमारे चेहरे से झुर्रियों को दूर रखता है।
दिनभर के मेकअप से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं। नारियल तेल को आप क्लींजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल बंद पोर्स को खोल देता है। त्वचा की नमी भी बरकरार रखता है।
सर्दियों में अक्सर होठ फटने लगते है ।नारियल तेल दिन में तीन से चार बार लगाने से होठ फटने बंद हो जाते हैं। अगर आप चीनी में नारियल तेल मिलाकर लगाते हैं,तो आपके डेड स्किन निकल जाते हैं।और आपके चेहरे की खूबसूरती बरकरार रहता है।
Post a comment