नवी मुंबई
कर्जसे परेशान एक 26 वर्षीय युवक ने तालाबमें छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। नेरुल पुलिस मामले की जांचकर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दरावे निवासी अभिषेक माह नौकरी करता था और अक्सर कर्ज लेता रहता था। लॉकडाउन में उस पर कर्ज काफी बढ़ गया और मांगने वालों की लाइन लग गई। इसी से वह परेशान हो गया और शनिवार की सुबह के वक्तउसने तालाबमें छलांग लगा दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे छलांग लगाते हुए देख लिया। इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने खोजबीन शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। कुछ समयबाद बॉडी को ढूंढने में दमकल विभाग को सफलता प्राप्त हुई।
Post a comment