सहारनपुर
शहर कोतवाली क्षेत्र की नूर बस्ती में एक पिता ने अपनी एक साल की बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। बच्ची की मां का कहना है कि उसका पति हमेशा उससे बेटे की मांग करता था, लेकिन बेटी पैदा हो गई। जिस दिन से बेटी पैदा हुई है। उसी दिन से वह बेटी से नफरत करता था। शुक्रवार की सुबह चार बजे पिता ने अपनी बच्ची की हत्या कर दी। उस समय बच्ची की मां सो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
नूर बस्ती निवासी मोहम्मद चांद ने करीब डेढ़ साल पहले कालोनी की ही रहने वाली उजमा नाम की लड़की से प्रेम विवाह किया था। दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे। कभी झगड़ा भी नहीं हुआ। उजमा जब गर्भवती हुई तो चांद ने उजमा से बेटे की मांग करनी शुरू कर दी। लेकिन उजमा ने बेटी को जन्म दिया। पत्नी उजमा का कहना है कि उसका पति चांद हमेशा उसकी बेटी से नफरत करता था। कभी उसको गोद तक में नहीं लेता था। कहता था कि यह बेटी क्यों हुई। बेटा क्यों नहीं हुआ। कई बार उजमा और चांद के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ। शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे पत्नी उजमा सो रही थी और चांद उठा और उसने अपनी सोती हुई बेटी अलीशा का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
Post a comment