मुंबई
महाराष्ट्र के भिवंडी पड़घा थाना क्षेत्र में पेड़ से फंदे के सहारे लटकी महिला और उसके तीन बेटों के शव बरामद किए गए है। खबर की सूचना के बाद महिला के पति ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने उसे इलाज के लिए भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज लिया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने बताया कि उबरखांड पाच्छापुर गांव के जंगल से चारों शव बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान 30 साल की रंजना, 12 साल की दर्शना, 6 साल की रोहिणी और 9 साल के रोहन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी गुरुवार को उस वक्त मिली, जब गांव का ही एक युवक जंगल में लकड़ी काटने गया था। उसे बदबू आई तो जंगल में उसने पेड़ से लटके शवों को देखा। उधर, शव की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी नवनाथ ढवले व पड़गा पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की है। बताया जा रहा है कि कपड़ों से शवों की पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को श्रीपत बच्चू बांगरी ने पत्नी और 3 बेटों के गायब होने सूचना पुलिस को दी थी। इस संबंध में उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बता दें कि शाहपुर खराडी के पास कुछ महीने पहले तीन लाश बरामद हुई थी। जांच पड़ताल में तंत्र विद्या द्वारा लंबी उम्र के लिए हत्या का कारण बताया गया था।
Post a comment