किसान जयपुर-दिल्ली हाइवे के जरिए 'दिल्ली चलो' अभियान चलाएंगे तो दूसरी तरफ केंद्र की सत्ता पर आसीन भारतीय जनता पार्टी किसानों को कृषिकानूनों के फायदों से अवगतकरवाने के लिए देश में 700 जगहों पर चौपाल लगाने का कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस बीच आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ताराकेश टिकैतने भाजपा के इस अभियान पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह चौपाल कानून लाने से पहले लगाना चाहिए था। उन्होंने कहा किअगर भाजपा ने ऐसा किया होता तो उसे देश के किसानों की जरूरत और मांग समझ में आ जाती और आज ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। टिकैतने कहा कि 700 चौपाल से कुछ नहीं होने वाला, भाजपा को देश भर में 7,000 चौपाल लगाने चाहिए।
Post a comment