मुंबई
मुंबई के लोग शुक्रवार को उस समय आश्चर्य में पड़ गए, जब शहर के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों जैसे ठाणे, पालघर और रायगड़ में सुबह-सुबह बेमौसम बारिश हुई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह-सुबह लोगों ने ठंड महसूस की और बादल छाने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुंबईवासियों ने सोशल मीडिया पर इस अप्रत्याशित वर्षा के निहितार्थ के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए कई मीम्स साझा किए। दसरअसल मुंबई में बारिश ऐसे समय हुई थी, जब यहां के लोग सर्दी की उम्मीद कर रहे थे। वडाला, पवई, दादर और सायन सहित मुंबई के कई हिस्सों से हल्की बारिश की सूचना मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि राज्य में 13 दिसंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मुंबई में सुबह-सुबह अप्रत्याशित बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के बाद कई ट्विटर यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुंबई के बादल छाए आसमान और गलियों की गीली सड़कों की तस्वीरें और वीडियो साझा करने लगे। बारिश से सराबोर शहर की तस्वीरें और वीडियो साझा करने के अलावा मुंबई के लोगों ने कुछ प्रफुल्लित करने वाले मीम्स और चुटकुलों को भी साझा करने का मौका नहीं छोड़ा। जबकि कुछ ने मजाक में कहा कि चूंकि यह सुबह की बारिश हुई थी, वे समझ नहीं पा रहे थे कि शोर किस बात का था। अरब सागर में कम दवाब वाला क्षेत्र बनने के कारण बादल छाए हुए थे और यह कम दवाब का क्षेत्र पश्चिम की ओर जा रहा है, इसलिए और अगले एक से दो दिनों में मुंबई में बादल छाए रहने का अनुमान है। यही कारण है कि सुबह के समय मुंबई और कोकण में बारिश की बौछारें गिरीं। मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से में उत्तर की ओर से ठंडी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के प्रभाव के कारण आंधी-तूफान आने की आशंका जताई जा रही है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने 12 और 13 दिसंबर के बीच धुले, जलगांव, नासिक और नंदुरबार जिलों में अलर्ट भी जारी किया है।
Post a comment