ठाणे
पुलिस ने मकोका और हत्याके एक आरोपी को ठाणे परिसर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस ने देशी पिस्तौल भी बरामद की है। आरोपी को घोडबंदर रोड़ के आनंद नगर बस स्टॉप से गिरफ्तार किया है।
दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक अपराधी आनंद नगर इलाके में आ रहा है। जिसके बाद सीनियर इंस्पेक्टर कासरवड़वली की अगुआई में पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी बस स्टॉप पर पहुंचा उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने जब उसकी जांच की तो उसके पास से देशी पिस्तौल बरामद हुआ। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस थाने में लाकर उससे और अधिक पूछताछ की गई तो पता चला कि वह पुणे शहर पुलिस का फरार आरोपी है। पुणे में आरोपी पर डेक्कन पुलिस थाने में मकोका के तहत एफआईआर दर्ज है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अभिमन्यु राम सागर तिवारी (44) है। पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है जिसकी जांच जारी है। आरोपी पर मुंबई में भी पांच मामले दर्ज हैं।
Post a comment