जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को एक बड़ा बयान दिया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। गहलोत ने एक बार फिर भाजपा पर प्रदेश सरकार को गिराने का गेम शुरू करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने तो यह तक कहा कि जनता तो ये कहती है कि अब महाराष्ट्र की बारी आने वाली है।
सीएम गहलोत ने यह बात सिरोही में कांग्रेस कार्यालय के उद्ïघाटन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाते हुए
कहा कि वे पहले भी बागी विधायकों से मिले थे। तब शाह ने विधायकों से कहा था कि यह मेरा प्रेस्टीज पाइंट है। मैंने 5 सरकारें गिरा दी हैं, छठी भी गिराकर रहूंगा।
सीएम गहलोत ने कहा कि कोरोनाकाल में भी राजस्थान की सरकार गिराने के प्रयास हुए। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक जब अमित शाह से मिलने गए थे, तब वहां इस बैठक में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान और राज्यसभा सांसद सैयद जाफर इस्लाम भी थे।
Post a comment