सफेद पुल को चौड़ा करने का रास्ता साफ
मुंबई
सफेद नाला पर बने पुल को चौड़ा करने का रास्ता साफ हो गया है। पुल को चौड़ा किए जाने से कुर्ला-अंधेरी का रास्ता ट्रैफिक से कुछ हद तक मुक्त हो जाएगा। मनपा ने पुल के निर्माण को लेकर 8 करोड़ 25 लाख रुपए का ठेका दिया है। बता दें कि मनपा प्रशासन ने अंधेरी कुर्ला सड़क को कांक्रीट से बनाने का निर्णय लिया था और यह काम लगभग पूरा होने वाला है। नई क्रांकीट रोड बनने के बावजूद सफेद नाला पर बना पुल पहले की तरह संकरा था। यह पुल काफी पुराना और जर्जर हो गया है। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी।
ट्रैफिक की समस्या का सबसे ज्यादा नुकसान इस परिसर के रहिवासियों को सहना पड़ता था। पुल को चौड़ा करने की मांग पिछले कई सालों से की जा रही थी। मनपा ने अब इस पुल को चौड़ा करने का निर्णय लिया है। मनपा ने कनस्ट्यूमा कंसल्टेंट कंपनी को तकनीकी सलाहकार के रूप में लिया है। कंपनी ने पुल निर्माण की डिजाइन तैयार की है, जिसके अनुसार पुल के निर्माण का निविदा प्रकिया शुरू की गई। पुल के निर्माण पर कुल 10 करोड़ 24 लाख रुपए लागत आने की निविदा देव इंजीनियर कंपनी ने भरी थी।
Post a comment