आंखों की थकान कई बार चेहरे के मेकअप को बिगाड़ देती है। क्योंकि लगातार कंप्यूटर पर काम और नींद ना पूरी होने से आंखे थक जाती हैं। जिसकी वजह से उनके आसपास सूजन और कई बार काले घेरे हो जाते हैं। वहीं आंखों को देखने से ऐसा लगता है कि आप नींद में है। अगर आंखों की सूजन को दूर भगाना है तो ये उपाय जरूर आपके काम आएंगे। आगे की स्लाइड में जानिए टिप्स।
टी बैग : ग्रीन टी बैग सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। ग्रीन टी तो आप रोज ही पीती होंगी। तो अगली बार इसके टी बैग को फेंकने के बजाय धो कर आंखों के नीचे रखे। इसकी मदद से आंखों के नीचे की त्वचा में कसावट आएगी और सूजन दूर होगी।
अंडे की जर्दी : सुबह ब्रेकफास्ट में तो अंडा खाती ही होंगी। तो इसी अंडे की सफेदी को लेकर आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें। ये त्वचा को कसने के साथ ही टोन भी करेगा।
चम्मच : अब आप सोच रहें होंगे कि चम्मच का क्या करेंगे। तो हम आपको बता दे कि इसकी मदद से आंखों के नीचे रक्त का संचार सही तरीके से होता है जिससे आंखों की लालिमा और सूजन खत्म हो जाती है। रात को सोने से पहले दो चम्मच को फ्रिज में डाल दें और सुबह इस ठंडे चम्मच को आंखों के ऊपर रखें। ये तरीका जल्दी ही असर करता है।
कॉफी :कॉफी को आंखों के नीचे लगाने से भी सूजन खत्म होती है। अंडे की जर्दी और कॉफी को मिलाकर लगाने से जल्दी ही आराम मिलता है। कॉफी को अंडे की जर्दी में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर मुलायम कपड़े से पोंछ कर पानी से साफ कर लें। कॉफी का ये तरीका आंखों की थकान दूर करने में मदद करता है।
Post a comment