विरार
समुद्र में अज्ञात नाविकों ने वसई में मछली पकड़ने वाली एक नाव पर हमला किया। इसमें दो मछुआरे घायल हो गए। इस संबंध में वसई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार वसई से मछली पकड़ने की नाव 25 दिसंबर को 10 नाविकों के साथ समुद्र में गई थी। 26 दिसंबर को लगभग 6 बजे 85 समुद्री मील की दूरी पर मछली पकड़ने के दौरान, एक फारसी नाव अचानक दिखाई दी। इस नाव में सवार नाविकों ने मछली पकड़ने वाली विश्वराज नौका के नाविकों को रोक दिया। विरोधी नाव ने अन्य सात से आठ नौकाओं को बुलाया और विश्वराज नाव को घेर लिया। नाव डुबाने के इरादे से उस पर वार करना शुरू कर दिया।
Post a comment