श्रीनगर
भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर जम्मू- कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के पास दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। पाकिस्तान की ओर से मंगलवार कोयहां सीजफायर वॉयलेशन किया गया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान के दो सैनिकों का ढेर कर दिया। इससे पहले 10 दिसंबर को पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर रातभर फायरिंगकी थी। फायरिंगका केंद्र जम्मू-कश्मीर का पुंछ सेक्टर था। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच सैनिक मार गिराए थे। उसके तीन सैनिक घायल भी हुए थे। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में 24 नवंबर को पाकिस्तान की फायरिंगमें भारतीय सेना का एक हवलदार शहीद होगए थे। भारत ने भी पाकिस्तानी सेना कोउसी भाषा में जवाब दिया था।
अब तक 3200 सीजफायर वॉयलेशन
दोनों देशों के बीच 1999 में सीजफायर वॉयलेशन कोलेकर समझौता हुआ था। पाकिस्तान इस समझौते का लगातार उल्लंघन कर रहा है। इस साल उसने 3200 बार सीजफायर वॉयलेशन किया है। 2019 में इनकी संख्या 3168 और 2018 में 1629 थी।
Post a comment