जेफ बेजोस फिर सबसे अमीर
नई दिल्ली
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की सूची में दूसरे स्थान पर फिसल गए हैं। टेस्ला के शेयर में सोमवार को आठ फीसद की गिरावट से मस्क की संपत्ति में एक दिन में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। इस वजह से कुछ समय तक फोर्ब्स की ‘Real Time Billionaires’ लिस्ट में शीर्ष पर रहने के बाद वह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इस लिस्ट के मुताबिक टेस्ला के एलन मस्क की संपत्ति 13.5 बिलियन डॉलर या 7.10 फीसद की कमी के साथ 176.2 बिलियन डॉलर पर रह गई।
वहीं अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति 3.6 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 182.1 बिलियन डॉलर पर रही। वह इस लिस्ट में एक बार फिर से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली तीसरे स्थान पर है। अर्नाल्ट एंड फैमिली के पास 154.6 बिलियन डॉलर की प्रोपर्टी है। इस तरह देखा जाए तो मस्क और अर्नाल्ट एंड फैमिली के बीच संपत्ति का फासला करीब 22 बिलियन डॉलर का है।
Post a comment