मुंबइ
बीआयएस की निदेशिका गीता सिंह को ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ द्वारा ‘टाइम्स पॉवर वुमन ऑफ द ईयर एवार्ड 2020’ प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रसिद्ध अभिनेता और उद्घोषक मनीष पॉल द्वारा दिया गया। गीता सिंह ने अपने कैरियर की शुरुआत 1998 में बतौर एकाउंट आफिसर बीआयएस में शुरू किया और अपनी मेहनत और कर्तव्यपरायणता के बलबूते उन्होंने शीघ्र ही कंपनी के उच्च प्रबंधन के मध्य अपनी क्षमताओं का सिक्का जमा दिया। परिणामस्वरूप 2006 में उसके बोर्ड की सदस्य बन गईं। गीता सिंह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता एवं बीआयएस के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, विधायक व उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के अध्यक्ष आरएन सिंह, बीआयएस निदेशक और मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सहित अपने सभी भाइयों, पति व परिवार को देती हैं। उन्होंने कहा कि यह उक्त सभी लोगों के स्नेह मार्गदर्शन और सहयोग का प्रतिफल है कि मंै सुरक्षा के क्षेत्र में एक नामचीन कंपनी की वषों से एक सक्रिय महिला निदेशक हूं। 1976 से आरएन सिंह के नेतृत्व में शुरू बीआयएस की यात्रा उनके कुशल निर्देशक से आज शिखर पर है। आज इसका नाम देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों में शुमार है। गीता सिंह इसके अलावा प्रसिद्ध हिंदी राष्ट्रीय दैनिक ‘हमारा महानगर’ की भी निदेशिका हैं। इसके अलावा अखिल महिला सशक्तिकरण मंच जैसी सामाजिक संस्थाओं में उनका प्रमुख योगदान और सक्रिय भूमिका है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों, परिवारजनों और सहकर्मियों ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Post a comment