4 लाख 16 हजार करोड़ रु. का हुआ लेनदेन
नई दिल्ली
दिसंबर 2019 में यूपीआई और भीम के जरिए 130 करोड़ से ज्यादा लेनदेन हुए थे, कोरोना काल में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। साल के आखिरी महीने में ऑनलाइन लेनदेन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2020 में यूपीआई और भीम के जरिए रिकॉर्ड 223 करोड़ से ज्यादा लेनदेन हुए हैं। इस दौरान कुल चार लाख 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का लेनदेन हुआ।
दिसंबर 2019 की तुलना में 105% ज्यादा रुपए का लेनदेन
दिसंबर 2020 में यूपीआई और भीम के जरिए रिकॉर्ड 223 करोड़ से ज्यादा लेनदेन हुए हैं, जो दिसंबर 2019 के मुकाबले 70% ज्यादा है। दिसंबर 2019 में यूपीआई और भीम के जरिए 130 करोड़ से ज्यादा लेनदेन हुए थे। दिसंबर महीने में कुल 4 लाख 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का लेनदेन हुआ, जो दिसंबर 2019 में हुए 2 लाख 2 हजार रुपए के लेनदेन की तुलना में 105% ज्यादा है।
नवंबर में हुआ था 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपए का लेनदेन
इससे पहले नवंबर में रिकॉर्ड 221 करोड़ से ज्यादा लेनदेन हुए हैं। इसके जरिए 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का लेनदेन हुआ था। जो पिछले साल से 106% ज्यादा है। नवंबर, 2019 में 1.89 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ था। वहीं नवंबर, 2019 में 122 करोड़ तो इस साल नवंबर में 221 करोड़ से ज्यादा यूपीआई लेनदेन हुए हैं। जो पिछले साल के मुकाबले 81% ज्यादा है।
2019 में UPI के जरिए 10.8 अरब ट्रांजेक्शन हुए थे
साल 2019 में यूपीआई (UPI) के जरिए 10.8 अरब ट्रांजेक्शन हुए थे। इसके जरिए 18 लाख करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ था। UPI को अगस्त 2016 में लांच किया गया था।
Post a comment