मुंबइ
अपराध शाखा ने हथियारों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है और मुंबई में कार्बाइन की बिक्री करने आया था। वह किसे कार्बाइन बे चने मुंबई आया था, इस बात की जांच अपराध शाखा कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बांद्रा स्थित, इंदिरा नगर पाइप लाइन झोपड़पट्टी में एक शख्स बिना परमिशन वाले शस्त्र बेचने के लिए आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने वहां पर जाल बिछाया और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद उसकी जांच की गई तो उसके पास से एक बैग में तकिए में भरा हुआ एक कार्बाइन, दो मैगजीन , तीन पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस मिले। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रह्लाद उर्फ प्रवीण वचन बोरडे (21) है। जांच में पता चला है कि आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है। वह कार्बाइन बनाने की फैक्ट्री में काम करता है, उसे कार्बाइन की डिलीवरी के लिए मुंबई भेजा गया था। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी के मालिक की मध्यप्रदेश में कार्बाइन बनाने की एक फैक्ट्री है। वहीं से वह शस्त्र लेकर मुंबई पहुंचा था। मामले की अधिक जांच अपराध शाखा यूनिट 8 द्वारा की जा रही है।
Post a comment