मुंबई
महालक्ष्मी इलाके में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। यह घटना रेसकोर्स में घटी है। इस मामले में ताड़देव पुलिस ने छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को महालक्ष्मी इलाके की एक झोपड़पट्टी में दिमागी रूप से कमजोर महिला को दो लोगों ने बहला फुसलाकर एकांत में ले गए। जहां उसके साथ छेड़खानी की। महिला के पिता ने बताया कि यह यहां पर कोई आता जाता नहीं है। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने महिला से छेड़खानी की। आरोपियों के चंगुल से निकलकर महिला किसी तरीके से अपने घर पर पहुंची। मां के पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी ताड़देव पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की और आरोपियों के खिलाफ 354 और संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया।
Post a comment