मुंबई
केंद्रीय मंत्री व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले की सुरक्षा बहाली की मांग को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भायंदर पूर्व के नवघर नाका पर प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष देवेंद्र शेलेकर व युवा जिलाध्यक्ष मोहित शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर शेलकर ने कहा कि आठवले केंद्रीय मंत्री के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। हर मुद्दे पर वह बेबाकी से बयान देते रहते हैं। महाविकास आघाडी सरकार ने राजनीतिक व जातीय द्वेष वश उनकी सुरक्षा में कटौती की है। इसे भीमसैनिक बर्दाश्त नहीं करेंगे। आंदोलन में लव भट्ट, राजेश यादव, अश्विनि कांबले, गणेश चव्हाण, सतीश जैसवाल आदि शामिल थे।
Post a comment