गुरुवार का तापमान रहा 14.8 डिग्री सेल्सियस
मुंबई
उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी तथा उसके चलते ठंड हवाओं ने मुंबई के पारे को लुढ़का दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुरुवार की रात मुंबई का तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी के सांताक्रूज स्टेशन में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस से नीचे 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम था और इस सीजन में सबसे कम पारा गिरा है, जो कि 29 दिसंबर को दर्ज किए गए 15 डिग्री सेल्सियस के पहले न्यूनतम से अधिक था।
इसी तरह से कोलाबा में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम और गुरुवार के न्यूनतम तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इस मौसम में पहली बार सांताक्रूज में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार गुरुवार को हवा गुणवत्ता सूचकांक में 300 के साथ मामूली सुधार दिखा।
Post a comment