मुंबई
जल्द पैसे कमाने की लालच एक शख्स को काफी महंगा पड़ा। अौर उसने अपने मेहनत की कमाई भी गवांदी, मामला खार पुलिस थाने का है, जिसमें पुलिस ने एक विदेशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसके साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विदेशी को क्वाइन उपलब्ध कराने और उसकी पैकिंग करने में मदद करता था। जिसके उसकी वैल्यू ज्यादा लगे और लोग आसानी से उसकी चंगुल में फंस जाएं। आरोपी ने लोगों को क्वाइन देना भी शुरू कर दिया था, जिससे उसपर लोगों का भरोसा अधिक बन जाए और उसके ग्राहक बढ़ाने लगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह पुरा मामला तब सामने आया ,जब एक व्यक्ति नेअपना बहत्तर लाख रुपया दोगुना पैसे कमाने के चक्कर में गंवा बैठा। आरोपी ने अलग - अलग क्वाइन दिखाकर उसकी मांग ज्यादा और अधिक पैसा होने का बहाना बताकर पैसे ऐंठ लिए। दरअसल मामले में ईसा अहमद खान नाम का आरोपी है ,जिसने इए रारकोआ कलेक्शन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी खोल रखी है। इसी कंपनी से वह ठगी का यह पूरा व्यवसाय चलाता था। शिकायत दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ना चाहा,अौर पुलिस उसतक पहुंचती तब तक वह देश छोड़ चुका था। उससे पहलेही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की भनक लग गई और यूके में भाग गया। हालांकि पुलिस उसके बैंगलोर और मुंबई में स्थित ठिकानों पर पहुंची तो उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और कार्यालय पहले ही बंद हो चुका था।
Post a comment