नई दिल्ली
राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से ही कांग्रेस में अध्यक्ष पद खाली चल रहा है। उनकी मां सोनिया गांधी फिलहाल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं। कई मीटिंग होने के बाद भी कांग्रेस पार्टी अब तक स्थायी अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है। राहुल गांधी को मनाने की तमाम कोशिशें भी बेकार जा चुकी हैं। इस बीच खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी के करीबी कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी का एक खेमा अशोक गहलोत को राजस्थान से दिल्ली बुलाकर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने को बेहतर विकल्प मान रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इस वक्त पार्टी को स्थायी अध्यक्ष की सख्त जरूरत है।
Post a comment