अभिनेत्री काजोल ने अपनी आने वाली फिल्म 'त्रिभंगा' का टीजर ट्विटर पर शेयर किया है। इस टीजर में काजोल अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। काजोल ने टीजर के साथ ही 15 जनवरी को मूवी के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की भी जानकारी दी है। इस फिल्म का निर्देशन अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस ने ही किया है। फिल्म की कहानी रेणुका शहाने ने लिखी है और वही इस फिल्म का निर्देशन भी कर रही हैं। काजोल के अलावा तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म पूरी तरह से महिला प्रधान है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। तीनों महिलाओं के अपने सपने हैं और लाइफ को जीने का अपना ही ढंग है। तीनों महिलाएं अलग-अलग पीढ़ी की हैं। ऐसे में उनके बीच कुछ मतभेद भी हैं। इन्हीं विरोधाभासों के बीच यह पूरी कहानी घूमती है।
Post a comment