उरई
उत्तर प्रदेश के जालौन में बाल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार रिटायर्ड कानूनगो राम बिहारी राठौर के खिलाफ गुरुवार को तीन और बच्चों ने केस दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आरोपी के घर पर छापा मारकर कुछ इलेक्ट्रानिक गैजेट्स बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि उसके लैपटॉप से 320 अश्लील वीडियो मिले हैं। अभी शुरुआती जांच में पांच बच्चे सामने आए हैं। जैसे-जैसे जांच बढ़ेगी तो और भी कई राज खुलेंगे। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने क्षेत्र के करीब 50 बच्चों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपी राम बिहारी राठौर किसी के साथ मिलकर तो यह काम नहीं करता था?
Post a comment