अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पिछले साल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर चल रही थीं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती अपने करीबी दोस्त और रियलिटी शो रोडीज के होस्ट राजीव लक्ष्मण के घर उनकी बर्थडे पार्टी में पहुंची। राजीव लक्ष्मण ने रिया के साथ पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की थीं। तस्वीरों में रिया चक्रवर्ती काफी खुश दिख रही थीं। हालांकि, काफी आलोचना के बाद राजीव लक्ष्मण को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रिया के साथ की तस्वीरों को डिलीट करना पड़ा, लेकिन उनकी पार्टी में जाने की वजह से अब रिया चक्रवर्ती ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री को खूब ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही मीम्स भी साझा कर रहे हैं।
एक यूजर ने रिया को ट्रोल करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'उनको शर्म आनी चाहिए, बहुत शर्मनाक है। और कितने ब्वॉयफ्रेंड चाहिए।' दूसरे यूजर ने रिया चक्रवर्ती की नई और पुरानी तस्वीर को साझा किया और उनकी ड्रेस पर टिप्पणी की। यूजर ने लिखा, 'उन्होंने वही ड्रेस पहनी है जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ यूरोप ट्रिप पर पहनी थी।' इनके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिया चक्रवर्ती के साथ राजीव लक्ष्मण को भी ट्रोल किया है।
Post a comment