जम्मू
दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल बस स्टैंड पर शनिवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में आठ नागरिक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस स्टैंड त्राल में आतंकवादियों ने एसएसबी के जवानों पर ग्रेनेड फेंका। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर फट गया। इस घटना में आठ नागरिकों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उधर, हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। एसपी अवंतीपोरा ने भी इस हमले में आठ नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों की पहचान जावेद अहमद, वली मोहम्मद, अब्दुल्ला, ताबिश, शाजदा, ताजा, शहीना और बिलाल नाइक के रूप में हुई है।
Post a comment