मुंबइ
अपराध शाखा ने अवैध तरीके से लॉटरी खिलाने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ऑनलाइन तरीके से लॉटरी चलाते थे। आरोपी अलग-अलग प्रकार के एप्लिकेशन तैयार कर रखे थे, जिसके जरिये लॉटरी चलाते थे। इसके अलावा चावल के जरिये भी ये लोग लॉटरी खिलाते थे, जिससे आसानी से किसी को लॉटरी के बारे में पता न चल सके। हालांकि, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच जारी है।
अपराध शाखा को जानकारी मिली थी कि बांद्रा इलाके में अवैध तरीके से लॉटरी चलाई जा रही है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने बांद्रा इलाके में पुलिस ने छापेमारी की तो पता चला कि आरोपी सुपर छह, सुपर नौ और स्टार 99 नामक ऐप से लॉटरी से पूरा व्यवसाय चलाते थे। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद इस अवैध लॉटरी का खुलासा हुआ। इसके बाद एक के बाद एक आरोपियों के पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई। जिसमें आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम राजेश अमर किराड़ (42), रोहित अशोक माटे (30), गोपाल जगदेव सिंह (48), इमरान शमशुद्दीन शेख (40), संजय हनुमंत गिरी (42), मनोज मंगल पंडित (29), विशाल संतोष दुबे (23) और अनिल दत्ताराम वारंग (35) है। दरअसल, पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया कि अवैध तरीके से चल रहे लॉटरी सेंटर पर लगातार कार्रवाई की जाए। अवैध तरीके से चलनेवाले लॉटरी सेंटर से लगातार सरकार को कर का नुकसान होता है। यही वजह है कि लॉटरी सेंटरों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इसी के बाद पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। सीनियर इंस्पेक्टर सुनील माने ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन लॉटरी चलाते थे और हूबहू सरकार द्वारा दिये जानेवाले पर्ची के जैसी ही पर्ची बनाते थे। पुलिस मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है।
Post a comment