नासिक
सौतेली मां की झूठी शिकायत पर नराधम बाप ने मासूम बच्चों की इतनी बेरहमी से पिटाई की, कि उनकी जान पर बन आई है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। मामला सामने आने के बाद ईगतपुरी पुलिस ने बच्चों के पिता और उसकी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता रेलवे पुलिस में है।
ईगतपुरी पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर एस. एस. सोनोवणे ने बताया कि आरोपी पिता दो महीने से बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। लड़का पांच साल का वहीं लड़की आठ साल की है। आरोपी की मां ने ही ईगतपुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों बच्चे पांच साल पहले मां की मौत के बाद से ही अपनी दादी के साथ रह रहे थे। बीते दो महीने पहले ही वो अपने पिता के साथ रहने आए थे। इसके बाद पिता और सौतेली मां बच्चों के साथ लगातार बेरहमी से मारपीट कर रहे थे।
Post a comment