एक्ट्रेस प्राची देसाई लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, वह सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में बी-टाउन की क्यूट एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस बीच प्राची व्हील चेयर पर बैठी दिखाई दीं। प्राची देसाई को इस हाल में देखकर फैंस चौंक गए। दरअसल, प्राची की टांग में चोट लगी है, जिस वजह से उन्हें व्हीलचेयर पर बैठकर आना पड़ा। पैर में दर्द के बाद भी उनके चेहरे की मुस्कान लोगों का दिल जीत रही है। लुक की बात करें तो प्राची ऑल ब्लैक लुक में दिखीं।
एयरपोर्ट पर मौजूद पैप्स को देखकर प्राची ने स्माइल की और उन्हें पोज भी दिया। फैंस प्राची के जल्द ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं। काम की बात करें तो प्राची ने अपने एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसम से' से की थी। सीरियल में प्राची ने बानी का रोल निभाया था। प्राची ने फिल्म 'रॉक ऑन' से फिल्मों में डेब्यू किया। वह 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'बोल बच्चन', 'आय मी और मैं' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह आखिरी बार साल 2019 में 'हाउसफुल 4' में नजर आई थीं।
Post a comment