आंवला में विटामिन-सी, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और औषधीय गुण होते हैं। इसका कच्चा, मुरब्बा, अचार या जूस के रूप में सेवन किया जा सकता है। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। बात इसके बीजों की करें तो अक्सर लोग इसे फेंक देते हैं। मगर असल में आंवला के बीजों में भी औषधीय गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से सेहत और स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर करने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में आंवला के बीजों से मिलने वाले फायदे बताते हैं...
किडनी स्टोन में कारगर
एक रिसर्च के अनुसार किडनी की समस्या से परेशान लोगों को आंवला के बीजों के तैयार पाउडर का सेवन करना चाहिए। इससे किडनी स्टोन की परेशानी दूर होने के साथ यूरीनेशन में पथरी के कारण होने वाली जलन को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आंवला के बीजों को पीस लें। रोजाना 1 छोटा चम्मच पाउडर को 1 गिलास पानी के साथ सेवन करें। अगर आप इसका चूर्ण नहीं बना सकते हैं तो रोजाना इसे कच्चा या जूस के रूप में सेवन करें।
बुखार में फायदेमंद
औषधीय गुणों से भरपूर आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से बचाने का काम करता है। ऐसे में इसके बीजों से तैयार चूर्ण का सेवन करने से बुखार, खांसी-जुकाम आदि ठीक होने में मदद मिलती है। साथ ही फेफड़े साफ होते हैं। इसतरह सांस से जुड़ी परेशानी भी दूर होती है।
नाक से खून बहने पर फायेदमंद
शरीर के अंदर गर्मी बढ़ जाने के कारण नकसीर फूट जाती है। इसके कारण नाक से खून बहने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आंवला के बीजों को घी में तलें। फिर इसमें जरूरत अनुसार पानी मिलाकर मिक्सी में पीस लें। तैयार पेस्ट को माथे पर लगाएं। इससे फायदा मिलेगा।
Post a comment