RBI की कार्रवाई
मुंबई
भारतीय रिजर्व बैंक ने स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक पर दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। बैंक पर धोखाधड़ी के बारे में RBI को देरी से सूचित करने पर यह जुर्माना लगा। RBI ने बताया कि बैंक पर आर्थिक जुर्माना ‘रिजर्व बैक ऑफ इंडिया ( धोखाधड़ी – कमर्शियल बैंकों और चुनिंदा वित्तीय संस्थानों द्वारा वर्गीकरण और सूचित करना) दिशानिर्देश 2016’ के कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते लगाया गया। RBI ने कहा कि उसको धोखाधड़ी के बारे में बताने में देरी के लिए जुर्माना लगाया गया है, जिसका पता 31 मार्च 2018 और 31 मार्च 2019 को बैंक के सांविधिक निरीक्षण के दौरान चला। इससे पहले स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को एक नोटिस जारी कर पूछा गया था कि उन पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। इससे पहले RBI ने मुत्थूट फाइनेंस पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।
Post a comment