14 दिनों में दूसरी बार कानून-व्यवस्था पर मंथन कर रहे मुख्यमंत्री
पटना
बिहार में अपराध व कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन माेड में दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह 11 बजे राजधानी के सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। पिछले 14 दिनों में यह दूसरी बार है, जब वे पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। यहां वे पुलिस महानिदेशक (DGP) समेत पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसके पहले वह 23 दिसंबर को भी पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।
पुलिस प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए
मुख्यमंत्री ने पिछली बैठक में पुलिस के वरीय अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और पुलिस आधुनिकीकरण के टास्क दिए थे। कहा था कि कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर पूरी मुस्तैदी के साथ काम किया जा रहा है। एक-एक चीज को देखा जा रहा है। भरोसा है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधरेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी के अंदर ही हर तरह के पुलिस प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। विशेष प्रशिक्षण के लिए जगह चिह्नित की जाए। राज्य सरकार सभी तरह के संसाधन उपलब्ध कराएगी।
Post a comment