धान अधिप्राप्ति की समय सीमा 21 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान अधिप्राप्ति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई निर्देश दिए। धान अधिप्राप्ति की समय सीमा 31 जनवरी को खत्म हो रही थी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से किसानों की तरफ से यह मांग आ रही थी कि इसी वजह से अधिप्राप्ति की समय सीमा को बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई इच्छुक किसान अगर धान अधिप्राप्ति में रुचि रखता है तो उसे वंचित नहीं रखा जाए। धान अधिप्राप्ति के उपरांत किसानों का भुगतान यथाशीघ्र किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया ति सभी जिलाधिकारी क्षेत्र भ्रमण करें और किसानों से मिलकर वास्तविक स्थिति की जानकारी लें। इससे धान बेचने को इच्छुक और बच गए किसानों को फायदा होगा। बचे हुए किसानों का आकलन व संबंधित क्षेत्र में धान की उपलब्धता का आकलन कराए जाने का भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग किसानों के हित में काम कर रहे हैं।
Post a comment