मुंबई
नए साल की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों की कीमतों में इजाफा नहीं किया है, लेकिन 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। मुंबई में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1280.50 से बढ़कर 1297.50 रुपए हो गई है, यानी कुल 17 रुपए का इजाफा हुआ है।
मुंबई में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी का एलपीजी सिलेंडर 694 रुपए में मिल रहा है। इसके पहले दिसंबर में आईओसी ने एलपीजी की कीमतों में दो बार इजाफा किया था, जिससे कीमतें 100 रुपए बढ़ गईं थीं। तीन दिसंबर को 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 15 दिसंबर को भी 50 रुपए दाम बढ़ाए गए थे।
Post a comment