नालासोपारा
वसई-विरार महानगरपालिका में होने वाले चुनाव में भाजपा सभी 115 सीटों पर खुद के दमपर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। चुनाव को लेकर भाजपा की विचारधारा पर चलने वाले सभी सामाजिक संघठनों से भी वार्ता चल रही है, जिन्हें साथ लिया जाएगा। यह जानकारी यहां आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान वसई-विरार जिला चुनाव प्रभारी के पद पर नियुक्त भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने दी है। साथ ही बताया कि वसई-विरार मनपा कमिश्नर शिवसेना के एजेंडे को चला रहे है, अगर उन्होंने यह बंद नहीं किया तो भाजपा कमिश्नर के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वसई-विरार शहर की आबादी बढ़ी पर सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई। सत्ताधारी पार्टी के सह पर टैंकर माफियाओं का राज इस क्षेत्र में कायम है। सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस चुनाव में हमारे प्रतिद्वंदी के रूप में शिवसेना और आघाड़ी दोनों हैं। वर्ष 2019 में हुए चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडड़वीस ने इस शहर में राज्यस्तरीय अस्पताल बनवाने की घोषणा की थी। जिसके लिए हमारा प्रयास जारी है, जल्द ही उसके निर्माण की घोषणा भी होगी। यदि हम इस चुनाव में चुनकर आये तो शहर के लोगों को मुंबई और ठाणे जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
Post a comment