मुंबइ
मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जी की 158 वीं जन्म जयंती के अवसर पर मुंबई भाजपा युवा मोर्चा द्वारा “यूथ वारियर” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे उपस्थित बड़ी संख्या में युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए एक प्रेरणा थे। जिनके द्वारा दिए गए भाषणों को युवाओ को सुनना चाहिए और उसे अपने वास्तविक जीवन में उतारना चाहिए। इस दौरान पूर्व सीएम ने वर्ष 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म महासभा में दिए गए स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए ओजस्वी भाषण और उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों को साझा किया और उस भाषण से युवाओं को प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान पूर्व सीएम ने पार्टी संगठन और मजबूत करने के लिए यूवाओ को हर बूथ 50 यूथ का लक्ष्य दिया और लक्ष्य के प्रति यूथ वारियर की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि तीस वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानन्द ने शिकागो, अमेरिका के विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व किया और उसे सार्वभौमिक पहचान दिलवायी। उन्होंने कहा है कि ‘हमें ऐसी शिक्षा चाहिए, जिससे चरित्र का गठन हो, मन का बल बढ़े, बुद्धि का विकास हो और व्यक्ति स्वावलम्बी बने। वहीं कार्य्रकम के आयोजक भाजयूमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने स्वामी विवेकानंद की भारत के विश्व गुरु बनने की भविष्यवाणी याद दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश उसी लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना काल को प्रधानमंत्री ने जिस कुशलता के साथ हमारे देश की स्थिति को संभाला है, उसकी प्रसंशा आज पूरे विश्व में हो रही है। तिवाना ने युवाओं से नए भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करने वाली युवा प्रतिभाओं प्रियल केनी (राइफल शूटिंग - छत्रपति शिवाजी महाराज अवार्ड विजेता), एड्रियन डिसूज़ा (पूर्व गोलकीपर - भारतीय हॉकी टीम) और डॉक्टर स्वेता शेरवेगर (प्रोफेशनल नाविक - रजत पदक विजेता, एशियाई गेम्स) को सम्मानित किया गया। कार्य्रकम को सफल बनाने के लिए पूरे मुंबई से बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्य्रकम में शामिल हुए।
Post a comment