मुंबई
महाराष्ट्र के सांगली में एक सर्राफा व्यापारी की आंखों में चटनी डाल कर लूटने का मामला सामने आया है। इस लूट में चोरों ने सवा दो करोड़ रुपये की कीमत का चार किलो सोना लूट लिया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें से तीन लोग सातारा जिले से दबोचे गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार किलो सोना बरामद किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
यह घटना जत तहसील के शेगांव के पास हुई। चोरों ने पहले सर्राफा व्यापारी की आंखों में चटनी डाली, फिर उसके साथ मारपीट की और सोना लेकर फरार हो गए। यह व्यापारी सोना लेकर बेलगांव से नांदेड़ के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में चोरों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में चोरों ने उनके साथ जानलेवा मारपीट कर करते हुए चार किलो सोना छीनकर फरार हो गए। यह सोना व्यापारी आटपाड़ी तहसील के बालासाहेब वसंत सावंत है। जो अपनी कार से नांदेड़ में सोने की डिलिवरी के लिए निकले थे। गुरुवार की रात तकरीबन दो बजे जब वे शेगांव के पास पहुंचे। तब वह पेशाब करने के लिए कार से उतरे तभी ओमिनी वैन से उनका पीछा कर रहे लुटेरों ने सावंत और उनके साथी के साथ मारपीट की और सोना लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से तीन लोग सातारा जिले से दबोचे गए हैं। पुलिस ने चोरी किया हुआ साढ़े चार किलो सोना इन चोरों के पास से जब्त किया है।
Post a comment