लखनऊ
यूपी में शासन ने 31 दिसंबर की शाम 11 जिलों के डीएम के तबादले कर दिए हैं। इसके अलावा तीन एडीएम के भी ट्रांसफर किए गए हैं। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा श्रुति को बलरामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया। कृष्णा करुणेश को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गई है। वह बलरामपुर के जिलाधिकारी थे।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कंचन वर्मा को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लखनऊ का प्रबंध नदिेशक बनाया गया है। कंचन वर्मा शुक्रवार को सचिव पद पर पदोन्नत हो रही है। गोंडा के जिलाधिकारी डॉ. नतििन बंसल को हटाकर प्रतापगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव चिकति्सा शिक्षा मार्कण्डेय शाही गोंडा के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं।
हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार लक्ष्कार भी हटा दिए गए हैं। उन्हें मिर्जापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। हाथरस की घटना में डीएम की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। चंदौली के डीएम नवनीत सिंह चहल को मथुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। फतेहपुर के जिला अधिकारी संजीव सिर को हटाकर चंदौली का डीएम बनाया गया है। सोनभद्र के जिला अधिकारी एस. राजलिंगम को कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। औरैया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह द्वतिीय को सोनभद्र का नया डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन अपूर्वा दुबे को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। संयुक्त प्रबंध नदिेशक जल निगम लखनऊ रमेश रंजन को हाथरस थाना जिला अधिकारी बनाया गया है।
इससे पहले भारतीय पुलिस सेवा के 23 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई। इसमें छह पुलिस उप महानिरीक्षक को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर, आठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर और 9 पुलिस अधीक्षकों को सिलेक्शन ग्रेड दिया गया है।
Post a comment