मुंबई
कहते हैं कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, यह उस समय सही साबित हुआ जब पुलिस ने राजा से रियाज बने अपराधी को 11 साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। एक महिला को 11 साल पहले बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस की नजरों से फरार हुआ अपराधी अब जाकर मुंबई पुलिस की पकड़ में आया है।
38 वर्षीय राजा भीमराव रामपुरे ने अपना नाम और मजहब तक बदल लिया था। वो मोहम्मद रियाज शेख के नाम से छद्म मुस्लिम पहचान के साथ रह रहा था। नेहरू नगर पुलिस ने दिसंबर 2010 में उसके खिलाफ एक महिला को बुरी तरह पीटने और दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया था। घटना को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जुडिशल कस्टडी में रिमांड पर भेजा गया है।
Post a comment