गोरखपुर
गोरखपुर सहित पूर्वांचल, बिहार और नेपाल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब एक और नई ट्रेन मिलने जा रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गोरखपुर से मुंबई के लिए राजधानी की तर्ज पर हमसफर ट्रेन चलाने को स्वीकृत दे दी है। जल्द इस ट्रेन के संचालन की शुरुआत हो जाएगी। सांसद रवि किशन ने बताया कि इस ट्रेन के लिए उन्होंने अनवरत प्रयास किया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे प्रमुख शहर है। आसपास जिलों के सहित पड़ोसी राज्य बिहार और पड़ोसी देश नेपाल के यात्री यहां से अपनी यात्रा शुरू करते हैं। यहां से मुंंबई जाने वाले यात्रियों की बड़ी तादाद होती है। ऐसे में गोरखपुर से मुंबई के लिए इस ट्रेन का चलना यात्रियों के लिए बहुत बड़ी राहत होगी।
Post a comment