अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को दिया जीत का मन्त्र
मुंबई
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि एक बार फिर राज्य में हुए ग्रामपंचायत चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल करके एक नंबर की पार्टी हो गई है। राज्य में हुए ग्रामपंचायत के चुनाव में मिली भारी जीत से उत्साहित भाजपा आगामी होने वाले चुनाव को लेकर जोरशोर से तैयारी में जुट गई है। इसी को लेकर पार्टी के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों की अलग -अलग स्थानों पर बैठक आयोजित की जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को पुणे के पिंपरी -चिंचवड़ में भाजपा प्रदेश की अनुसूचित जाती जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए फड़नवीस ने कहा कि राज्य में तीन-दल की सरकार है जो अलग -अलग दिशाओं में आगे बढ़ रही हैं सरकार की स्थिति बहुत खराब है। तीनों एक ही कोच पर बैठने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बैठ नहीं पा रहे हैं। जिसका परिणाम ग्राम पंचायत चुनावों में देखने को मिला है और भाजपा ने अकेले ग्राम पंचायत चुनावों में छह हजार ग्राम पंचायतों ने जीत हासिल की है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में भारी जीत हासिल करते हुए सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
फड़नवीस ने कहा कि तीन-पार्टी की सरकार और राज्य दोनों की स्थिति बेहद खराब है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये तीन पार्टियां हैं। उनके पास बैठने के लिए कोई जगह नहीं है। दो कोच हैं, एक कोच पर तीन लोग बैठे हैं और हम एक कोच में अकेले हैं। इसलिए आपके पास बैठने के लिए बहुत जगह है। तीन लोग बैठने की कोशिश कर रहे हैं जहां दो लोगों के लिए जगह नहीं है। इसलिए आपके लिए और जगह बनाई जा रही है। बहुत सारे राजनीतिक स्थान प्राप्त करना। मैंने ग्राम पंचायत चुनावों में इसका प्रमाण देखा। ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा ने साढ़े पांच हजार से छह हजार ग्राम पंचायतों में जीत हासिल की है। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए फड़नवीस ने कहा कि ग्रामपंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद सत्ता दलों को मिली हार से तीनो पार्टिया भाजपा पर झूठा आरोप लगा रही है लेकिन इससे डरने की जरूरत है पार्टी की संगठन को और मजबूत करना है, जिससे भविष्य में इन तीनो पार्टियों से लड़ा जा सके।
Post a comment