बनाएगा चालक रहित लड़ाकू विमान
नई दिल्ली
चीन की सामरिक क्षमता का मुकाबला करने के लिए जापान रिमोट कंट्रोल से संचालित लड़ाकू विमानों को विकसित कर रहा है। जापान की यह योजना 15 वर्षों की है। उसका लक्ष्य 2035 तक रिमोट संचालित लड़ाकू विमानों को तैनात करने का है। जापान चीन की सामरिक क्षमता से आगे निकलने की योजना बना रहा है। चीन के पास इस समय एक हजार से ज्यादा लड़ाकू विमान हैं। इनमें सुपसोनिक विमानों की संख्या जापान से तीन गुना ज्यादा है। जापान पांचवी जनरेशन के राडार से बचने वाले लड़ाकू विमान भी विकसित कर रहा है। रक्षा मंत्रालय तीन तरह से ड्रोन विकसित कर रहा है। पहले जो केवल रिमोट से संचालित होते हैं। दूसरे एक चालक वाले विमान, जिससे एक साथ कई ड्रोन संचालित किए जा सकेंगे। तीसरे सभी तरह से स्वाचालित और मानव रहित होंगे। इन सभी को पूरी तरह से विकसित करने का समय जापान ने 2035 तक का तय किया है। जापान की तीन बड़ी कंपनियों को इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चीन के संभावित खतरे को देखते हुए ही जापान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्वाड का सदस्य बना है। यहां इसके सहयोगी भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया हैं
Post a comment