मुंबई
केंद्र द्वारा राज्य में टीकाकरण की गति को और तेज करने के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की एक लाख 25 हजार डोज की नई खेप प्रदान की गयी है। गुरुवार को राज्य की तरफ से मुंबई पहुंची इस खेप से महानगर में टीकाकरण अभियान को और गति मिलेगी। वैक्सीन की इस खेप को परेल के एफ साउथ विभाग में रखा गया है।
गौरतलब हो कि पहले चरण में मुंबई को राज्य की तरफ से कोविशिल्ड वैक्सीन की 1 लाख 39 खुराक मिली थी। वैक्सीन की पहली खुराक को-विन ऐप पर पंजीकृत 1.25 लाख कर्मचारियों को दी गई। मनपा ने 60,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण करने की योजना बनाई थी। अब फिर से वैक्सीन का अगला स्टॉक केंद्र से आ गया है। जिसमें से 1.25 हजार डोज मुंबई को मिली है। इसलिए अब शेष स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए टीकाकरण योजना शुरू हो गई है।
वर्तमान में मुंबई में 10 टीकाकरण केंद्र हैं। टीकाकरण को गति देने के लिए मुंबई में टीकाकरण केंद्रों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। जिसके तहत सेवन हिल्स अस्पताल में टीकाकरण केंद्र बुधवार को खोला गया। इस केंद्र में 15 कमरे हैं।
Post a comment