दौसा
आपने देश में रेप की कई हैवानियत की खबरें सुनी होंगी, लेकिन सोमवार को दौसा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आपकी रूह कंपा जाएगी। दरअसल दौसा में एक दरिंदे पर एक या दो नहीं , बल्कि 4 रेप के केस दर्ज हुए हैं। बड़ी बात यह है कि चारों रेप पीड़िता अलग-अलग घर से नहीं बल्कि एक ही घर से ताल्लुक रखती हैं। आरोपी ने एक ही घर में हैवानियत का डाका डाला है और एक के बाद एक चार महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार इन महिलाओं के साथ थाना के बंद में एक ढाबा चलाने वाले विष्णु गुर्जर ने रेप किया है। दरअसल आरोपी विष्णु गुर्जर एक महिला के साथ पिछले 1 साल से दुष्कर्म के िघनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था , लेकिन जब महिला को पता चला कि आरोपी अब उसकी छोटी बहनों और बेटी पर भी नजर गलत नजर डाल रहा है, तो उसने महिला थाने में केस दर्ज करा दिया। महिला द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसकी दो छोटी बहन ने और बेटी ने भी अपनी दबी हुई आवाज खोली और दुष्कर्म की बात को बयान कर दिया।
22 जनवरी को हुआ पहला मुकदमा दर्ज
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 22 जनवरी को महिला ने आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं इसी दिन आरोपी के खिलाफ महिला की एक नाबालिग बहन ने भी रेप का केस दर्ज करा दिया था। 23 जनवरी को महिला की तीसरी बहन ने महिला थाने में एक बार फिर आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं 25 जनवरी यानी सोमवार को महिला की बेटी ने भी आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया।
Post a comment