एड़ी फटने की समस्या सिर्फ महिलाओं को ही नहीं होती है, बल्कि पुरुष भी इस समस्या का सामना करते हैं। यह समस्या त्वचा में खुश्की के बढ़ने से होती है। यहां हम आपको फटी एड़ियों की समस्या से बचने का एक आसान और घरेलू नुस्खा बता रहे हैं। इससे आपकी एड़ियां फटनी भी बंद हो जाएंगी और सुंदर भी बनेंगी। एड़ियां यदि कोमल और साफ हों, तो व्यक्ति के व्यक्तित्व का एक अलग प्रभाव पड़ता है।
- आप कच्चे प्याज का सेवन करें या प्याज का रस अपनी एड़ियों पर लगाएं, आपको दोनों तरह से लाभ प्राप्त होगा। हालांकि कच्चे प्याज का सेवन करने के साथ ही यदि आप प्याज का रस भी पैरों पर लगाएं, तो आपको जल्द लाभ की प्राप्ति होगी।
- आपके मन में यह सवाल जरूर आएगा कि आखिर प्याज एड़ियों का फटना कैसे रोक देता है? इसका उत्तर यदि आयुर्वेद के हिसाब से जानें तो प्याज में वात शामक गुण होते हैं। जो शरीर में बढ़ी हुई वायु का नाश करते हैं।
- त्वचा में रूखापन और त्वचा के फटने की समस्या यही वात यानी वायु होती है। जब यह शरीर से निकल जाती है, तो त्वचा में शीतलता आने लगती है। मेडिकल की भाषा में बात करें तो प्याज में फास्फोरस, जिंक, मैग्निशियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं।
- जो त्वचा में जमा टॉक्सिन्स को बाहर करते हैं और ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं। इससे त्वचा सुंदर, सुकोमल बनती है और एड़ियां फटने या खुश्की की समस्या दूर हो जाती है। एड़ियों के साथ ही आप इसे सिर की त्वचा पर भी लगा सकते हैं। इससे डैंड्रफ दूर होता है।
- प्याज में विटमिन-ए, सी और ई भी पाए जाते हैं। जो त्वचा के प्राकृतिक निखार को बढ़ाने का काम करते हैं। विटमिन-ए त्वचा को पोषित करने के लिए जरूरी है तो विटमिन-सी त्वचा को निरोग रखता है और विटमिन-ई त्वचा में नमी को ब्लॉक करके ग्लो बढ़ाने का काम करता है।
Post a comment