मुंबइ
बच्चों की बीमारियों को दूर करने के लिए मुंबई का वाडिया अस्पताल देशभर में प्रसिद्ध है। देश के कोने कोने से लोग यहां बच्चों के इलाज के लिए आते हैं। इस अस्पताल ने ऐसी ही जुड़वा बच्चियों को नया जीवन दिया है। जिनके जिस्म दो थे, लेकिन लीवर एक ही था। उनका शरीर छाती से लेकर पेट तक जुड़ा हुआ था। लाखों में किसी एक बच्चे को होने वाली इस बीमारी का ऑपरेशन बहुत जटिल था। अस्पताल की सीईओ डॉ. मिनी बोधनवाला के मार्गदर्शन में डॉक्टरों की टीम छह घंटे के सफल ऑपरेशन कर इन जुड़वा बच्चियों को अलग किया है। दो दिन तक डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखने के बाद अब बच्चों को घर भेज दिया गया है।
Post a comment