मुंबई
राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लंदन और भारतीय संसद की तर्ज पर अब महाराष्ट्र विधानमंडल को आम जनता के लिए खोलने का महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के बीच हुई संयुक्त बैठक में लिया गया। आदित्य ठाकरे की पहल पर इस संबंध में विधानभवन स्थित विधानमंडल सचिवालय, गृह और पर्यटन विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
महाराष्ट्र विधानमंडल की अनूठी परंपरा: पटोले
विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र विधानमंडल की एक अनूठी परंपरा है। विधानमंडल के माध्यम से कई दिग्गजों ने लोगों की सेवा की है। महाराष्ट्र विधानमंडल में पारित कई कानूनों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया गया है। गौरवशाली इतिहास रखने वाली इमारत को आम जनता के लिए खुली करने की जरूरत है। इससे नई पीढ़ी और प्रेरणा और दिशा मिलेगी। साथ ही इमारत को राज्य सहित देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने का भी निर्णय लिया गया है।
Post a comment