ठाणे
ठाणे परिवहन सेवा का वर्ष 2021-22 का 458 करोड़, 13 लाख का सालाना बजट शुक्रवार को परिवहन समिति सभापति विलास जोशी के समक्ष परिवहन व्यवस्थापक ज्ञानेश्वर ढेरे ने पेश किया। बजट में इस बार यात्रियों को अच्छी सेवा के लिए बसों की संख्या बढ़ाने और परिवहन को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। साथ ही बजट में परिवहन के बेड़े में दिसंबर 2021 तक 350 नयी बसों को शामिल करने का दावा भी किया गया है। साथ ही इस साल भी परिवहन समिति मनपा प्रशासन से 284 करोड़, 64 लाख रुपए अनुदान की मांग की है। जबकि बजट में 144 करोड़ 84 लाख का घाटा बताया गया है। बजट में 350 नई बसें शामिल किये जाने का उल्लेख किया गया है।
Post a comment