पटना
साल 2020 के अंतिम दिन बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई आइएएस औार आइपीएस अधिकारी बदले गए हैं। देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह आइएएस व आइसीएस अधिकरियों का पहला बड़ा एकमुश्त तबादला है। इसके तहत चंचल कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दरभंगा, कोसी, तिरहुत, पूर्णिया और मगध प्रमंडल के आयुक्त भी बदल गए हैं। बिहार राज्य योजना पर्षद की परामर्शी पुलिस महानिदेशक शोभा अहोतकर को बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा का महानिदेशक व समादेष्टा बनाया गया है। राज्य के38आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। एक दर्जन जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।
Post a comment